इस बार चुनाव में पैसे का खेल हुआ, Bhai Virender ने MLC चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा

बिहार में हुए एमएलसी चुनाव को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कई उम्मीदवारों को लेकर बड़े आरोप भी लगाए हैं, जिससे बिहार के राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो चुकी है।

On: Thursday, October 29, 2026 1:43 PM
Bhai Virender On Bihar MLC Election

Bhai Virender On Bihar MLC Election: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार एमएलसी चुनाव के बाद एक बड़ा बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है। उन्होंने साफ तौर पर उम्मीदवारों पर बड़े आरोप लगाए है। उन्होंने कहा ‘पहले तो लोग जानता भी नहीं था कि स्नातक और टीचर का चुनाव क्या होता है। इस बार ऐसा चुनाव हुआ, जो मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। 46 वर्ष से हम राजनीति कर रहे हैं और इस बार चुनाव में पैसे का खेल हुआ। वोटरों ने सभी उम्मीदवार से पैसे लिए लेकिन वोट उसी उम्मीदवार को दिया जिसे वह देना चाहते थे। सब पहले से तय था।

जब से बीजेपी और एनडीए आई है तब से पैसे की मार- मार रही है और जनता को चोर बना दिया है’। चुनाव में जीते हुए उम्मीदवार को भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिसने वोटर बनाया था, उसे इस चुनाव में जीत मिली। जिसने कोई वोटर नहीं बनाया, उसे दल के नाम पर थोड़े- बहुत वोट जरूर मिले, लेकिन वह जीत नहीं पाया।

Bhai Virender ने कहा- हर पार्टी के अंदर हो रही राजनीति

भले ही भाई वीरेंद्र ने यह साफ कहा कि वह नीरज कुमार के बयान पर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि जिस तरह से हर पार्टी में राजनीति हो रही है वह एक गंभीर मुद्दा है। लोग यहां अपनी ही पार्टी को हराने के लिए लगे रहते हैं। चाहे जो भी लोग हो, ऐसे लोग सब पार्टी में है। आज जो भी लोग यह कहते हैं कि आज हम बड़े नेता हैं वह सब नीतीश जी के बदौलत है। अगर नितीश जी नहीं होते तो उनका नामो निशान नहीं होता। नीतीश जी का आंख बंद हुआ और उनकी राजनीति खत्म।

इतना ही नहीं अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई पर जब भाई वीरेंद्र से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है।

बिहार विधानसभा मे विपक्ष मचाएगा बवाल, Bhai Virender ने किया ऐलान

बिहार विधानसभा में इस बार विपक्ष पूरी तरह से तैयार रहने वाला है। इस बात की जानकारी खुद भाई वीरेंद्र ने दी है और कहा है हमारे नेता बिहार में ही है। बस दिल्ली आना जाना लगा रहता है। इस बार बिहार विधानसभा में हम लोग गर्दा उड़ा देंगे और अपने सवालों से सत्ता पक्ष का मलपट छुड़ा देंगे।

Read Also: Bihar Berojgari Bhatta Yojana: 20–25 साल के युवाओं को हर महीने ₹1,000, जानें पात्रता और आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment