Danapur News: पटना में पूर्व विधायक आशा सिन्हा और उनके बेटे पर हमला, चार आरोपी हिरासत में

Danapur News: राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दानापुर से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक ... Read more

On: Thursday, May 1, 2025 8:52 PM
Danapur News

Danapur News: राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दानापुर से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा और उनके पुत्र सहजानंद सिन्हा पर हमला किया गया। यह घटना बेली रोड स्थित रूपसपुर इलाके की है।

टक्कर के बाद शुरू हुई मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, (Danapur News) आशा सिन्हा की गाड़ी को एक अन्य वाहन ने टक्कर मारी। जब वाहन रुकी, तो दूसरी गाड़ी में सवार युवकों ने आशा सिन्हा के बेटे सहजानंद सिन्हा के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति को संभालने के लिए जब आशा सिन्हा बाहर आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

हमलावरों में 10–15 युवक शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थोड़ी ही देर में 10-15 युवक और मौके पर पहुंचे और सहजानंद सिन्हा की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही (Danapur News) रूपसपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशा सिन्हा ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घायल सहजानंद दानापुर अस्पताल में भर्ती

घायल सहजानंद सिन्हा को दानापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Also: Patna Zoo: जानवरों के लिए पटना जू बना समर रिसॉर्ट, गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment