Bihar Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर हमेशा अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं. दूसरी ओर बिहार में इस वक्त एक ऐसा कांड हो गया है कि अब नीतीश कुमार के शराबबंदी की पोल खुल चुकी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स यह दावा कर रहा है कि जिस गाड़ी के अंदर शराब बरामद हुआ है, वह जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी की प्रचार गाड़ी है जिसमें से शराब लेकर लोग सड़क पर भागते दिखे.
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन द्वारा छापेमारी में यह बात सामने नहीं आई है, बल्कि स्थानीय लोगों ने लाइव वीडियो बनाकर इस पूरे मामले का खुलासा किया है. जि प्रचार गाड़ी में भर- भर कर शराब की बोतल देखने को मिली है, उस पर नीतीश कुमार के साथ-साथ सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के अन्य घटक दल के नेताओं की तस्वीर नजर आई. इस पूरे मामले ने अब चुनाव आयोग को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है.
Bihar Election: जांच में जुटी पुलिस
दरअसल यह पूरा मामला गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र का है, जहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, लेकिन वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. यह घटना रेलवे गुमटी के पास हुई है जहां सुबह लगभग 8:00 बजे दीपा मांझी के प्रचार वाहन के रूप में चल रही एक पिकअप गाड़ी की एक बाइक सवार से हल्की टक्कर हो गई.
जब इस दुर्घटना में स्थानीय लोगों और वाहन चालक के बीच कहां सुनी हुई तो वहां कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जब इस दौरान गाड़ी की जांच की गई तो पता चला कि प्लास्टिक से ढकी हुई अंदर अंग्रेजी शराब की पेटियां मौजूद है.
एनडीए की बढ़ सकती है मुश्किलें
जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज से एनडीए की उम्मीदवार है. बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले यह घटना एनडीए को चिंता में डाल सकती है. इसके बाद विपक्ष को पलटवार करने का एक बहुत बड़ा मौका मिल चुका है.








