Kartik Purnima, Patna Traffic: महापर्व छठ की समाप्ति के बाद पटना में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह तैयारी कर ली है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहद ही खास व्यवस्था की है. कई ऐसे रास्ते हैं जहां पर गाड़ियों की एंट्री को सीमित रखा गया है, ताकि गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. पटना ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि जो भी मार्ग निर्धारित किया गया है और पार्किंग नियम तय किए गए हैं, उसका पालन करें ताकि व्यवस्था बनी रहे.
Kartik Purnima पर भारी वाहनों पर रहेगी रोक
पटना ट्रैफिक पुलिस के प्लान के मुताबिक कारगिल चौक से पूर्व गायघाट तक किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा. जो भी श्रद्धालु होंगे वो केवल तय पार्किंग स्थल तक ही वाहन ले जा सकेंगे. इसके बाद गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी. गायघाट, धनुकी मोड, शीतला माता मंदिर और बिस्कोमान गोलंबर के पास बने पार्किंग स्थल में श्रद्धालुओं के लिए गाड़ी खड़े करने की अनुमति दी गई है.
इस दौरान बस, ट्रक, जेसीबी जैसे भारी और बड़े वाहनों को पटना में प्रतिबंधित किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं. 4 नवंबर की रात 10:00 बजे से 5 नवंबर सुबह 11:00 तक सोनपुर, छपरा से पटना आने वाले वाहनों को जेपी सेतु से गुजरने नहीं दिया जाएगा. श्रद्धालु गांधी मैदान, कुरजी घाट और बांस घाट के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कर पैदल ही घाट तक पहुंच सकेंगे.
Read Also: Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 10 लोगों की हुई मौत








