Anant Singh: नाना बने जेल में बंद अनंत सिंह, परिवार में हुई नए सदस्य की एंट्री

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जो इस वक्त पटना के बेऊर जेल में बंद है, उन्हें जेल ... Read more

On: Sunday, December 14, 2025 2:33 PM
Anant Singh

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जो इस वक्त पटना के बेऊर जेल में बंद है, उन्हें जेल में रहते हुए एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है, जिनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है. दरअसल अनंत सिंह के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. अनंत सिंह के एक करीबी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है जहां नन्ही बच्ची के साथ बाहुबली की पत्नी नीलम देवी नजर आ रही है.

नाना बने Anant Singh

सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के एक करीबी ने नीलम देवी और उनकी नातिन की फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रिय अनंत सिंह को नतनी हुई है. माता रानी स्वयं पधारी है. अनंत सिंह को सभी बधाइयां दे रहे हैं’. आपको बता दें कि जेल में रहते हुए भले ही अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से जीत हासिल की हो लेकिन अभी तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है.

उनके खिलाफ फिलहाल कोई चार्जसीट दायर नहीं की गई है. सीबीआई और पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं.

अभी जेल में ही रहेंगे मोकामा विधायक

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के दौरान जन सुराज के समर्थकों के साथ अनंत सिंह के समर्थकों में झड़प हो गई जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई. इस मामले में अनंत सिंह नामजद आरोपी थे जहां मतदान से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. अभी इस मामले की जांच चल रही है जहां यह कहना बहुत मुश्किल है कि आनंद सिंह जेल से बाहर कब आएंगे और अपने परिवार के नए सदस्य से वह कब मिलेंगे.

Read Also: Patna Fire News: पटना के रिहायशी इलाके में टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment