Upendra Kushwaha’s MLA With Nitin Nabin: बिहार में दही-चूडा़ भोज को काफी अहम माना जाता है, जिसके बाद से बिहार में राजनीति एक अलग ही रूख ले लेती है. कुछ ऐसा ही नजारा इस बार भी देखने को मिल रहा है. बेटे को मंत्री बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के तीन विधायक लगातार उनसे नाराज चल रहे थे लेकिन कुशवाहा लगातार यह कहते नजर आ रहे थे कि उनकी पार्टी में सब ठीक है.
पर पार्टी में टूट को बल तब मिला जब आरएलएम के चार में से तीन विधायक को पटना में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए देखा गया. इसके बाद यह स्पष्ट है कि बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है.
नितिन नबीन के पास पहुंचे Upendra Kushwaha के 3 विधायक
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मकर संक्रांति के मौके पर भव्य दही- चूडा़ भोज का आयोजन किया जिसमें सीएम नीतीश कुमार समेत गठबंधन के कई नेता नजर आए, लेकिन इसमें सबसे चर्चित चेहरा जो था, वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन बागी विधायक थे, जिन्होंने इस दही-चूडा़ भोज में शामिल होकर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को कडा़ मैसेज दिया जिसमें माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल थे.
कुछ समय पहले जब कुशवाहा ने लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया था तो उसमें भी यह तीनों विधायक पार्टी के साथ मौजूद नहीं थे. इसके बदले इन्होंने दिल्ली जाकर नितिन नबीन से मुलाकात की थी.
बेटे को मंत्री बनाने से है नाराज
भले उपेंद्र कुशवाहा लाख दावा करे कि उनकी पार्टी में सब ठीक है लेकिन इन तीनों विधायकों ने दही-चूडा़ भोज में नितिन नबीन के साथ शामिल होकर एक बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि वह किसके साथ है. जब से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है, उसके बाद से ही पार्टी के तीनों विधायक नाराज चल रहे हैं और अब इन्होंने अपनी एक अलग राह पकड़ ली है. मौजूदा समय में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के चार विधायक विधानसभा पहुंचे हैं जिसमें से एक विधायक उनकी पत्नी स्नेह लता कुशवाहा है.
Read Also: Rohini Acharya: ‘पहले गिद्धों को ठिकाने लगाओ’, तेजस्वी की बैठक पर बहन रोहिणी ने फिर कसा तंज








