Bihar Weather: लगातार धूप के बाद पटना में होगी बारिश, ठंड के साथ प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

Bihar Weather; Patna AQI: बिहार के अधिकांश जिलों में देखा जाए तो मकर संक्रांति के बाद मौसम साफ नजर आ ... Read more

On: Saturday, January 17, 2026 12:39 PM
Bihar Weather

Bihar Weather; Patna AQI: बिहार के अधिकांश जिलों में देखा जाए तो मकर संक्रांति के बाद मौसम साफ नजर आ रहा है. दिन के समय में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी नजर आई है, जिस कारण अब लोगों को ठंड का अनुभव कम हो रहा है. हालांकि इसके बावजूद सुबह और शाम में ठंडी हवा के कारण ठिठुरन महसूस हो रही है लेकिन अब मौसम में अचानक बदलाव होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है. दरअसल 17 से 22 जनवरी के बीच पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर बिहार के कई हिस्सों में देखा जा सकता है. यही वजह है क हल्की बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की गई है.

Bihar Weather: अगले 24 घंटे में होगी बारिश

इस वक्त मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वही पटना समेत दक्षिण बिहार में हल्का कोहरा नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के बाद पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है. भले ही न्यूनतम तापमान में गिरावट नही हो लेकिन ठंड का असर इसी तरह बना रहेगा.

यही वजह है कि सुबह- शाम के वक्त यात्रा करने से बचने की अपील की गई है. आपको बता दें कि बिहार का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 5.9 डिग्री सेल्सियस से 12.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 10.3 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.

प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

भले ही बिहार में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यहां की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. अगर पटना की बात करें तो यहां का एक्यूआई 465 दर्ज किया गया है, जो इस वक्त खतरनाक लेवल पर चल रहा है. खासकर जिन लोगों को सांस संबंधी परेशानी है यह उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

Read Also: Nitish Kumar: बिहार में सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर रोक, नीतीश कुमार ने किया बडा़ ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment