NEET Student Death: पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के खुलासे के बाद एसआईटी की जांच बैठाई गई जिसने अब पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अब इस पूरे मामले को लेकर पटना के आईजी जितेंद्र राणा खुद अपने हाथों में कमान ले चुके हैं. इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि बहुत जल्द इसमें शामिल लोगों को सामने लाया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.
NEET Student Death: डीजीपी ने एसआईट का किया गठन
यह पूरा मामला पटना के चित्रगुप्त नगर का है जहां शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमर में मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा बेहोशी हालत में मिली, जिसके बाद उसे आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ दिन भर्ती रहने के बाद उसने अपना दम तोड़ दिया.
परिजन लगातार ये आरोप लगा रहे थे कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है लेकिन पटना पुलिस के एएसपी और खुद पटना के एसएसपी ने इस बात को खारिज कर दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब यौन हिंसा की बात सामने आई तो परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बल मिला. इसके बाद ही सम्राट चौधरी के निर्देश पर डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी का गठन किया. इस टीम में डीएसपी के साथ एक महिला डीएसपी, एक महिला इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई और एक कांस्टेबल शामिल है.
मामले पर पटना आईजी की कड़ी नजर
आपको बता दें कि पूरे मामले को लेकर एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी है और पटना आईजी ने अपनी कड़ी निगरानी रखी है, ताकि किसी भी तरह से इस मामले में लापरवाही ना हो और सबूत के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो. शनिवार की सुबह इस पूरे मामले को जानने के बाद आईजी जितेंद्र राणा खुद शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल की बारीकी से जांच की. टीम को यह निर्देश दिया है कि जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और बहुत ही सख्ती से आगे की कार्रवाई जारी है.
Read Also: Bihar Weather: लगातार धूप के बाद पटना में होगी बारिश, ठंड के साथ प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता








