Bihar News: बिहार के किशनगंज से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. आमतौर पर एक गर्भवती महिला एक या दो बच्चों को जन्म देती है जो की सुनने में भी बड़ा सामान्य सा लगता है. ऐसा बहुत कम ही बार देखने को मिलता है कि महिला ने तीन या फिर एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया है. एक ऐसा ही मामला किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज से सामने आया है, जहां एक साथ महिला ने दो या तीन नहीं बल्कि चार बच्चे को जन्म दिया.
डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चे दोनों ही सुरक्षित है. आपको बता दें कि इस तरह के दुर्लभ प्रसव ने पूरे अस्पताल को खुशी और उत्साह से भर दिया है क्योंकि शायद अस्पताल में इससे पहले ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है. डॉक्टर से लेकर परिजन हैरान जरूर है लेकिन उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान है.
Bihar News: किशनगंज में महिला ने चार बच्चे को दिया जन्म
इस तरह के चुनौती पूर्ण ऑपरेशन को डॉक्टर चांदनी सहगल के कुशल नेतृत्व में डॉक्टरों द्वारा किया गया और नतीजा आप सबके सामने है. आपको बता दें कि चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला जूली देवी का पहले एक बेटा और एक बेटी है लेकिन उन्हें इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि एक साथ वह चार बच्चे को जन्म देगी, यानी कि अब उनके परिवार में कुल 6 बच्चे हो चुके हैं.
हालांकि चारों बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे. स्थिति सबकी फिलहाल स्थिर है. डॉक्टर सही समय देखकर उन्हें डिस्चार्ज कर देंगे. एक साथ चार बच्चों की किलकारियां सुनकर परिवार वालों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.
किशनगंज मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि
किशनगंज मेडिकल कॉलेज की यह बड़ी उपलब्धि अपने आप में खास है, जिसने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की मेहनत पर चार चांद लगा दिया है. शुरुआत को इस मामले ने डॉक्टर के साथ-साथ परिवार वालों को भी परेशान कर दिया लेकिन जब सफल डिलीवरी हुई तो परिवार वालों ने राहत की सांस ली. मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ने इस पूरे डिलीवरी के दौरान बड़े ही धैर्य के साथ काम लिया और नतीजा हम सभी के सामने है.
Read Also: NEET Student Death: NEET छात्र की मौत के बाद पटना आईजी ने संभाली कमान, SIT की जांच में आई तेजी








