Drone Policing: बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, आसमान से पुलिस रखेगी नजर

Drone Policing In Bihar: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार ने एक नया प्लान तैयार कर ... Read more

On: Saturday, January 17, 2026 9:47 PM
Drone Policing In Bihar

Drone Policing In Bihar: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार ने एक नया प्लान तैयार कर लिया है, जहां पुलिस विभाग ने अब ड्रोन पुलिसिंग की तैयारी पूरी कर ली है. यानी की अब अपराधियों पर आसमान से नजर रखी जाएगी. आपको बता दें कि जब से सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय दिया गया है तब से लगातार यह देखा जा रहा है कि बिहार में अपराध को लेकर कडा़ई नजर आ रही है.

इसी क्रम में बिहार के हर जिले में एक ड्रोन पुलिस यूनिट बनाने का प्रावधान रखा गया है, जहां 25 करोड़ लागत के साथ मार्च तक पुलिस मुख्यालय द्वारा लगभग 50 ड्रोन खरीदने की व्यवस्था है.

Drone Policing In Bihar: ड्रोन पुलिसिंग वाला 5वां राज्य बना बिहार

बिहार के हर जिले को एक-एक ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं बिहार मिलिट्री पुलिस को कुल 10 ड्रोन दिए जाएंगे. यह सभी ड्रोन पूरी तरह टेक्नोलॉजी से लैस होंगे. मकर संक्रांति के मौके पर गृह मंत्रालय की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है, जहां मार्च तक ड्रोन की खरीदारी पूरी तरह से कर ली जाएगी. इसी के साथ बिहार भारत का पांचवा राज्य होगा जहां ड्रोन पुलिसिंग लागू होगी. इससे पहले यूपी, गुजरात, केरल, तमिलनाडु में यह नियम लागू है.

बिहार में आने वाली ड्रोन की ये होगी खासियत

ड्रोन पुलिसिंग के लिए जिस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल होगा, वह कम से कम 100 मीटर की ऊंचाई से 10 किलोमीटर तक निगरानी कर सकेंगे. इसकी खास बात यह है कि 45 मिनट तक यह हवा में उड़ान भरने की क्षमता रखेगा. इस प्रक्रिया से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी. साथ ही साथ किसी भी घटनास्थल की निगरानी आसानी से की जाएगी.

इस पूरे नियम के लागू होने के बाद अपराधियों में खौफ का माहौल जरूर है क्योंकि अब उनकी पहचान और करवाई पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज हो सकेगी. फिर चाहे दुर्गम इलाका हो या जंगल, पहाड़ हर जगह पर यह ड्रोन कारगर साबित होगा.

Read Also:NEET Student Death: छात्र के साथ रेप के बाद हत्या, हॉस्टल मालिक किया गया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment