BJP New President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब नितिन नबीन के ताजपोशी की तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा आज की जा सकती है. इससे पहले 19 जनवरी को नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन वह खुद इस पद के लिए नामांकन का पर्चा भरने नहीं आए.
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ नितिन गडकरी ने नितिन नबीन का नामांकन दाखिल किया जहां नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिकता को पूरा कर लिया गया है.
BJP New President Nitin Nabin: पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नबीन ने सुबह 8 बजे दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान मंदिर में पूजा की है. इसके बाद थोड़ी ही देर में कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचेंगे. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पार्टी का पदभार संभालने के दौरान नीतिन नबीन के साथ आज पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.
नितिन नबीन के सामने होगी ये चुनौती
नितिन नबीन के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि इस साल पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं दूसरी चुनौती के रूप में दक्षिण भारत में विस्तार होगा जिसकी शुरुआत अमित शाह और मोहन भागवत ने कर दी है. तीसरी चुनौती के रूप में नितिन नबीन के पास पार्टी में 33% महिला आरक्षण लागू कराना होगा और सबसे बड़ी चुनौती के रूप में चौथी चुनौती में एक देश एक चुनाव होगा जिसके लिए पार्टी को तैयार करना होगा.
वहीं पांचवी चुनौती के रूप में नितिन नबीन के सामने एक नया नेतृत्व तैयार करने का लक्ष्य होगा जो युवा नेताओं की फौज तैयार करना चाहेंगे. इस फैसला के बाद अब बीजेपी के वेबसाइट पर कार्यकारी की जगह राष्ट्रीय लिख दिया जाएगा.
Read Also: NEET Student Death: बेटी ने इशारों में की थी दरिंदगी की पुष्टि, पीड़िता की मां का बडा़ खुलासा








