Bihar Board Exam 2026: इंटर परीक्षा के पहले दिन जमकर हंगामा, लेट पहुंचे परीक्षार्थी ने ताला तोड़कर की एंट्री

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है जहां परीक्षा के पहले दिन ही बिहार के कई एग्जाम सेंटर पर जमकर हंगामा देखा गया. तय समय के बावजूद भी परीक्षार्थी समय पर नहीं पहुंचे जिस कारण उन्हें एंट्री नहीं मिली.

On: Monday, February 2, 2026 2:53 PM
Bihar Board Exam 2026

Bihar Board Exam 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन एक बार फिर व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बिहार बोर्ड द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि कोई भी परीक्षार्थी अगर तय समय से पहले केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं तो फिर किसी भी हाल में उन्हें प्रवेश नहीं दी जाएगी. इसके बावजूद भी बेगूसराय जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने नियमों की धज्जियां उड़ा दी है.

बेगूसराय के आदर्श परीक्षा केंद्र जेके प्लस टू स्कूल में देर से पहुंची एक छात्रा को परीक्षा में शामिल करने को लेकर भारी विवाद देखने को मिला. आसपास जुटी भीड़ ने परीक्षा केंद्र का ताला तोड़कर छात्र को अंदर प्रवेश कराया लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देकर उसे बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वहां तनाव का माहौल बन गया.

Bihar Board Exam 2026: देर से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री

बेगूसराय के जेके प्लस टू स्कूल में जब छात्रा को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया तो परिजन आक्रोषित हो गए. पहले तो लोगों ने अनुरोध किया फिर वहां शोर शुरू हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने जोर-जोर से गेट पीटना शुरू किया. आपको बता दें कि इसी दौरान गेट का लॉक तोड़कर छात्रा को अंदर जबरदस्ती भेजने की कोशिश की गई लेकिन आधे घंटे की देरी बताते हुए सुरक्षाकर्मी ने छात्रा को वापस भेज दिया और परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी.

एग्जाम छूटने के बाद छात्रा फूट-फूट कर रोती रही लेकिन उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. छात्रा ने इसके पीछे का कारण बताया कि ई-रिक्शा की धीमी गति के कारण उसे देरी हो गई. वह घर से समय से निकली थी लेकिन रास्ते में ट्रैफिक होने के कारण उसे लेट हो गया.

Read Also: Tejashvi Yadav: बिहार के बजट सत्र से पहले चोटिल हुए तेजस्वी यादव, सदन में मौजूदगी पर संदेह

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment