Rohini Acharya Post: लालू परिवार में जो कलह चल रहा है, वह आज जगजाहिर है. पार्टी और परिवार के बीच आंतरिक विवाद के कारण तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी दोनों का ही साथ छोड़ दिया है. हालांकि रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की बातें करती नजर आती है और बिहार के राजनीति में चल रहे मुद्दे को लेकर हमेशा चर्चा करती है. पर इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक करने वाली बात लिखी है जिसे अस परिवार और पार्टी के विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है.
Rohini Acharya ने किया पोस्ट
अपने सोशल मीडिया एक्स पर रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में लिखा कि ‘जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है दर्द बेइंतहा होता है’. आपको बता दें कि रोहिणी आचार्य का यह पोस्ट तब आया जब तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे में चोट लगी है.
जिस कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही है. यही वजह है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्हें व्हील चेयर पर देखा गया, जिनके अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है. हालांकि अपने इस पोस्ट में रोहिणी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह साफ समझा जा सकता है कि उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर ही ये पोस्ट किया है.
परिवार और पार्टी से नाता तोड़ चुकी है रोहिणी आचार्य
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार और पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. इस बार चुनाव में भी पार्टी को 25 सीट ही मिल पाई, जिस कारण पार्टी को जोरदार झटका लगा. लगातार कई मौके पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, उसे परिवार और पार्टी के साथ जोड़ा गया. फिर तेजस्वी यादव जब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने, उस वक्त भी रोहिणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर निशाना साधा था.
Read Also: Tejashvi Yadav: व्हीलचेयर पर विधानसभा में पहुंचे तेजस्वी यादव, हर किसी के उड़ गए होश







