Bihar Weather Update: बिहार में कोहरे और बारिश के लिए हो जाए तैयार, डबल अटैक के साथ मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बिहार में एक बार फिर से मौसम में बदलाल होने वाला है, जहां अब बारिश और घने कोहरे का डबल अटैक नजर आ सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है.

On: Tuesday, February 3, 2026 8:09 AM
Bihar Weather Update

Bihar Weather Update: बिहार में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसका असर है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी और गिरावट हो रही है. अब मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ-साथ घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिस कारण मौसम में हल्की नमी और ठंडक का एहसास होगा.

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने इस वक्त दक्षिण पश्चिम बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, गया और रोहतास जिलों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है। वही सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज में घने कोहरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिस कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है. इस कारण यातायात प्रभावित हो सकता है.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. नाहीं तो बारिश होगी, नाहीं तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड का असर कम हो सकता है. हालांकि 3 दिन के शुष्क मौसम के बाद राज्य के दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है.

Read Also: Bihar Board Exam 2026: इंटर परीक्षा के पहले दिन जमकर हंगामा, लेट पहुंचे परीक्षार्थी ने ताला तोड़कर की एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment