Anant Singh: माथे पर तिलक, चेहरे पर मुस्कान लेकर अनंत सिंह ने ली शपथ, नीतीश कुमार के भी छुए पैर

मोकामा विधायक अनंत सिंह जो लगभग 3 महीने से जेल में बंद है, उन्होंने विधायक पद की शपथ ली है, जिस दौरान वह बेहद ही खास अंदाज में नजर आए.

On: Tuesday, February 3, 2026 2:12 PM
Anant Singh In Bihar Vidhansabha

Anant Singh In Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में शपथ ग्रहण करने पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह इस वक्त दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद है. शपथ लेने के दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और रौनक नजर आई. जैसे ही अनंत सिंह सदन में पहुंचे, हर कोई उन्हें निहारने लगा क्योंकि उनका अंदाज काफी अलग था. माथे पर उन्होंने लंबा टीका लगाया था और चेहरे पर एक अलग ही बेफिक्र मुस्कान थी.

Anant Singh ने ली विधायक पद की शपथ

बेऊर जेल से एंबुलेंस के जरिए अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के साथ विधानसभा ले जाया गया. सदन में पहुंचकर छोटे सरकार ने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ मिलाया. सफेद शर्ट के ऊपर अनंत सिंह ने नीले रंग का कोट पहना है. आपको बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा जिन्होंने राजद की वीणा देवी को भारी मतों से हराया. चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी जिस केस में उन्हें जेल जाना पड़ा और करीब 3 महीने से वो जेल में ही बंद है.

अनंत सिंह ने छुए नीतीश कुमार के पैर

मोकामा विधायक अनंत सिंह शपथ ग्रहण के दौरान बेहद ही खास अंदाज में नजर आए जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और उनसे मुलाकात की. जब यह पल कैमरा में कैद हो गया तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसने राजनीतिक गलियारे में एक नई चर्चा शुरू कर दी है. इसे अनंत सिंह की बदली सियासत, रणनीति और सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है. इसके कई अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं. सदन के अंदर जब अनंत सिंह शपथ लेने पहुंचे तो खास बात यह थी कि बिना कागज पढ़े ही शपथ लिया जिनके इस अंदाज ने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया.

Read Also: India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ, रूस से अब तेल नहीं खरीदेगा भारत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment