Bihar Budget 2026; PM Kisan Yojana: इस वक्त केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए कई तरह की योजना चला रही है. केंद्र सरकार के पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 दिए जाते हैं जिसका फायदा लाखों किसान उठा रहे हैं. इसी बीच बिहार सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत की है जिसके तहत अब किसानों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा.
बिहार सरकार की घोषणा के बाद अब सालाना रूप से बिहार के किसानों को मिलने वाली सहायता राशि में वृद्धि हुई है. अब किसानों को सालाना ₹9000 मिलेंगे जिससे उन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
Bihar Budget 2026: बिहार के किसानों को मिलेंगे 9000 सालाना
बिहार के किसानों को बिहार सरकार ने बजट के दौरान सालाना ₹3000 की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है. यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार पहले से किसानों को सालाना तीन किस्त में ₹6000 यानी की प्रत्येक किस्त ₹2000 देती है, जहां बिहार सरकार के इस नई योजना के तहत प्रत्येक किस्त ₹1000 अतिरिक्त दिए जाएंगे, जिससे कि कुल तीन किस्तों में किसानों को ₹3000 ज्यादा मिलेंगे यानी की ₹6000 केंद्र की तरफ से और ₹3000 राज्य की तरफ से मिलने के बाद अब सालाना बिहार के किसानों को ₹9000 की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसका फायदा बिहार के लगभग 73 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा.
किसानों को मिलेगी आर्थिक मजबूती
बिहार चुनाव के दौरान एनडीए ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किसानों के लिए नई योजना शुरू करने का वादा किया था जिसे सरकार ने पूरा किया है. सरकार की इस घोषणा के बाद बिहार के किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. साथ ही साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी.
Read Also: Tejashvi Yadav: बजट पेश होते ही एक्शन में तेजस्वी यादव, सभी एमएलए और एमएलसी को राबड़ी आवास बुलाया








