Bihar News: गाय खरीदने निकले युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह, कट्टे की नोक पर कराई शादी

बिहार के खगड़िया जिले से एक पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने घर से गाय खरीदने निकला था लेकिन गन पॉइंट पर उसका विवाह करा दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है.

On: Tuesday, February 3, 2026 11:57 PM
Bihar News

Bihar News: बिहार में पकड़ौआ विवाह की कहानी आपने बहुत सुनी होगी, पर इस वक्त एक ताजा मामला खगड़िया जिले से आ रहा है. एक युवक अपने घर से गाय खरीदने निकला था लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जब वो घर लौटेगा तो वो शादीशुदा होगा. युवक को जबरदस्ती पकड़कर पिस्तौल की नोक पर शादी कराई गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि युवक इस शादी का विरोध कर रहा है लेकिन कट्टे की नोक पर जबरदस्ती उसकी शादी कराई गई.

Bihar News: कट्टे की नोक पर हुआ पकडौ़आ विवाह

खगड़िया जिले में हुए इस मामले में पीड़ित युवक का नाम मन्यम कुमार बताया जा रहा है. उसने बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति गायों की दलाली करता था, जो उसे गाये दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. रास्ते में उसे युवक सरजापुर गांव ले गया. सबसे पहले तो वहां कुछ लोगों ने मिलकर उस युवक का मोबाइल छीन लिया और जब उसने भागने की कोशिश की तो पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी.

युवक के सामने स्थिति ऐसी थी कि वह बिल्कुल भी भाग नहीं सकता था. पकड़ौआ विवाह के लिए पहले से ही उसके खिलाफ जाल बिछाया गया था. युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि 7-8 लड़कों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और एक घर में ले जाकर उसकी शादी करा दी.

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे कट्टा दिखाकर शांत किया गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां पर जो लोग मौजूद है, वह जल्दी-जल्दी शादी की रस्मों को पूरा करवा रहे हैं और लड़के की कनपटी पर पिस्टल रखा गया था ताकि वह किसी भी हाल में इस बात का विरोध नहीं करें. हालांकि इस पूरे मामले के बाद मन्यम वहां से भाग कर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

उसने कहा कि ‘मैं इस शादी को बिल्कुल नहीं मानता और ना ही इसे स्वीकार करूंगा. मेरे साथ धोखा हुआ है. मुझे जान से मारने की धमकी देकर यह सब कराया गया है’. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

Read Also: Bihar Budget 2026: बिहार के किसानों को अब साल में मिलेंगे ₹9000, बजट में हुई बड़ी घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment