Plane Collision: एयर इंडिया और इंडिगो विमान के पंखे आपस में टकराए, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जहां एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की फ्लाइट के पंखे आपस में टकरा गए. इस दौरान कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया और दोनों ही विमान के यात्री सुरक्षित है.

On: Wednesday, February 4, 2026 8:15 AM
Plane Collision On Mumbai Airport

Plane Collision On Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा हादसा होते- होते रह गया और इंडिगो के दो विमान के पंखों के सिरे आपस में टकरा गए. यह घटना तब हुई जब दोनों यात्री विमान ग्राउंड पर मौजूद थे. इसके बाद उसमें सवार यात्रियों की सांसे अटक गई. हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है, लेकिन बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

एक तरफ इंडिगो फ्लाइट 6E 791 थी जो हैदराबाद से मुंबई आ रही थी जो लैडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. वहीं दूसरी तरफ एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जा रही थी, जो टेक ऑफ से पहले टैक्सीवे का इंतजार कर रही थी.

Plane Collision: सभी यात्री सुरक्षित

दोनों विमान के टकराव से एयर इंडिया के विमान की विंगटिप को नुकसान जरूर पहुंचा. वही इंडिगो के विमान की जांच चल रही है कि आखिर इस तरह की घटना के पीछे का कारण क्या था. दोनों फ्लाइट्स को तुरंत टकराव के बाद बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्री को सुरक्षित उतारा गया. इस पूरे मामले को लेकर इंडिगो और एयर इंडिया ने अपना-अपना बयान जारी किया है.

इंडिगो द्वारा कहा गया ‘हम पुष्टि करते हैं कि हमारे फ्लाइट के विंग टिप ने लैंडिंग के बाद टैक्सी करते हुए दूसरे एयरलाइन के विमान से संपर्क किया. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित है’. वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया के हवाले से यह कहा गया कि ‘टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर फ्लाइट थी. जब दूसरे विमान से संपर्क हुआ तो हमारे विमान को नुकसान हुआ. सावधानी के तौर पर विमान ग्राउंडेड है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया’.

Read Also: Bihar News: गाय खरीदने निकले युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह, कट्टे की नोक पर कराई शादी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment