Fire In Patna: पटना के कंकड़बाग में दो मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

राजधानी पटना के कंकड़बाग के शिवाजी पार्क के पास दो मंजिला इमारत में आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने जैसे- तैसे आग पर काबू पाया.

On: Thursday, February 5, 2026 8:22 AM
Fire In Patna

Fire In Patna: कंकड़बाग में शिवाजी पार्क के पास दो मंजिलि इमारत में अचानक भीषण आग लगने के कारण हड़कंप मच गया. जैसे ही आज की लपटे बढ़ने लगी, लोगों को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल की चार गाड़ियों ने कडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे के पीछे शॉर्ट सर्किट की वजह बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है. शिवाजी पार्क के पास दो मंजिला इमारत में आग इतनी भीषण थी कि हर तरफ धुआं- धुआं नजर आ रहा था. हालांकि इस हादसे में किसी के हतास होने की सूचना नहीं है.

Fire In Patna: लाखों का हुआ नुकसान

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे 10 से 12 लोगों ने बगल के मकान की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई. आग बुझाने के लिए कंकड़बाग, लोदीपुर, सचिवालय, फुलवारी सिटी से 3 दमकल की गाड़ियां और दो हाइड्रोलिक वाहन पहुंचे. 2 घंटे की कडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

हालांकि स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आग लगने की सूचना के 1 घंटे बाद फायर की गाड़ियां पहुंची. जब तक दमकल की गाड़ियां आई, तब तक दुकान जलकर राख हो गया था. माना जा रहा है कि हादसे में 15 लाख रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है.

Read Also: Nishant Kumar: बिना बॉडीगार्ड हवाई चप्पल में दिखे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, सादगी ने जीता लोगों का दिल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment