Bihar Weather Update: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी पूरी तरह लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. फरवरी की शुरुआत होने के साथ ही लोगों को ठंड, कोहरा और बारिश परेशान करने वाले हैं. कई हिस्से में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण कनकनी का अनुभव हो रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर और समस्तीपुर में विजिबिलिटी कम रहने की बात कही है.
Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने रोहतास, कैमुर, औरंगाबाद और उसके आसपास के जिलों में हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की है. कई जगह पर बादल छाए रहेंगे जिससे लोगों को धूप के दर्शन नहीं होंगे. हालांकि इससे तापमान में हल्की गिरावट नजर आ सकती है. दिन के समय हल्की धूप जरूर निकल रही है लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट नजर आ सकती है. वही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट तय है. अगर बारिश होती है तो रबी फसल के लिए यह अच्छी खबर है जिससे किसानों को फायदा होगा.
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट नजर आ सकती है. 2 से 3 दिनों के बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. हालांकि इसका असर सीधा बिहार के मौसम पर नहीं पड़ेगा. अगर वायु गुणवत्ता पर चर्चा करें तो पटना, मुजफ्फरपुर और गया जैसे शहरों का एक्यूआई मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जिस कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.








