Bihar Weather: ठंड ने फिर ली अंगड़ाई, बिहार के कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

बिहार में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है और मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट नजर आ सकती है, जिससे दोबारा सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस होगी. हालांकि बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने

On: Friday, February 6, 2026 9:43 AM
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में अभी ठंड की विदाई नहीं होने वाली है. जाने से पहले ठंड ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है और वही पुराना रूप नजर आने वाला है. पछुआ हवाओं की वजह से कनकनी वाली ठंड दोबारा से लौट आई है. यही वजह है कि सुबह और शाम लोगों को अब ठंड महसूस हो रही है मौसम विभाग के मुताबिक ठंड के साथ-साथ अब कई इलाकों में सुबह- शाम घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिससे यातायात काफी बाधित होगा.

Bihar Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना जाहिर की है. औरंगाबाद, कैमूर और गया सहित इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट संभव है. नमी बने रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को कनकनी का अनुभव होगा. वही उत्तर- पश्चिम बिहार के जिले पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, शिवहर और समस्तीपुर में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जारी किया गया है.

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर

इस वक्त देखा जाए तो बिहार में दोपहर के समय धूप निकलने के कारण तापमान ऊपर जरूर जा रहा है लेकिन दिन और रात के तापमान में बहुत बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है. दिन का तापमान जहां 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. वही रात में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक चला जा रहा है, जिस कारण लोगों को दिन में हल्की उमस और गर्मी के साथ रात में ठंड और कनकनी का एहसास हो रहा है. यही वजह है कि लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Read Also: Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड एग्जाम से पहले पीएम मोदी आज करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, छात्रों को देंगे सफलता का मंत्र

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment