Bihar Vidhansabha Roof Collapse: बिहार विधानसभा में इस वक्त बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहसबाजी नजर आ रही है. इसी बीच देखा जाए तो बिहार विधानसभा के मुख्य भवन की छत से मलबा गिरने का मामला सामने आया है, जिसने अब एक नई चर्चा शुरू कर दी है. दरअसल ये घटना तब हुई जब स्पीकर की गाड़ी और कई विधायक वहां मौजूद थे, लेकिन सभी बाल- बाल बचे और किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई.
राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में यह मुद्दा भी उठाया. आपको बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अब इस मामले की जांच कराने की बात कही है. यह मामला तब का है जब सदन में सीएम नीतीश कुमार मौजूद थे.
Bihar Vidhansabha की छत का हिस्सा गिरा
दरअसल सुबह के समय में जब कई विधायक विधानसभा परिसर में प्रवेश कर रहे थे, तब अचानक भवन की छत का एक हिस्सा टूट कर नीचे गिरा. अच्छी बात यह थी कि उस वक्त वहां कोई भी विधायक या कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. जैसे ही यह घटना हुई कुछ लोग सहम गए. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उस हिस्से को खाली कराया. इसके बाद संबंधित क्षेत्र को घेरकर आवागमन पर रोक लगा दी गई. अब इस मामले में विपक्ष ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
बजट सत्र से पहले हुआ था रिनोवेशन
आपको बता दें कि विपक्ष विधानसभा भवन का एक हिस्सा गिरने को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है. ऐसा इसलिए क्योंकि बजट सत्र से पहले ही विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपए खर्च हुए. इसके बावजूद भी छत का हिस्सा गिरना यह बताता है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता किस प्रकार की रही होगी. यही वजह है कि अब प्रशासन और भवन निर्माण विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है. फिलहाल जिस हिस्से से छत टूटा है, वहां मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं.








