Pappu Yadav Shifted In PMCH: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है. हेल्थ जांच के लिए आईजीआईएमएस लेकर पुलिस गई थी जहां से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट कर दिया गया है. उन्होंने खुद को बीमार बताकर गिरफ्तारी का विरोध किया था.
साथ ही साथ पुलिस अधिकारी के सिविल ड्रेस में आधी रात को पहुंचने पर भी आपत्ति जताई. पुलिस जब वहां मौजूद थी, उस दौरान पप्पू यादव को कई तरह की दवाई खाते देखा गया, जिससे यह पता चल रहा था कि वह अस्वस्थ चल रहे हैं. सांसद के निजी लोगों के हवाले से यह पता चला है कि रात भर उन्हें आईजीआईएमएस में स्ट्रेचर पर रखा गया. इसके बाद पुलिस ने पीएमसीएच ले जाने का फैसला लिया है.
पूरी रात स्ट्रेचर पर रहे Pappu Yadav
आपको बता दें कि आईजीआईएमएस में बेड नहीं मिलने पर एक बार फिर बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पोल खुल चुकी है. पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह पोस्ट किया कि पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला पाई, आईजीआईएमएस में. यह बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है. दरअसल पूरी रात स्ट्रेचर पर रहने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के साथ पीएमसीएच शिफ्ट किया गया.
अचानक पप्पू यादव के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद वहां उनके समर्थकों में भारी आक्रोष देखने को मिल रहा है. दरअसल पटना पुलिस रात के करीब 12 बजे उनके आवास पर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लाई जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. इस दौरान डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा लेकिन चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा दिखा. दूसरी ओर देखा जाए तो पप्पू यादव ने इस पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अपनी जान पर खतरा बताया है.
आज कोर्ट में होगी पेशी
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि आज पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जा सकता है और न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जा सकता है. हालांकि उनके स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में रखने का फैसला लिया जाएगा. अभी पेशी की टाइमिंग को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
Read Also: Bihar Weather: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बदला बिहार का मौसम, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी







