Pappu Yadav: एंबुलेंस से कोर्ट में पेश हुए पप्पू यादव, मेडिकल कस्टडी में रखने का मिला आदेश, सोमवार को अगली सुनवाई

भारी सुरक्षा के साथ पप्पू यादव को एंबुलेंस से कोर्ट में पेश होने के लिए लाया गया. इस दौरान उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कोर्ट ने उन्हें मेडिकल कस्टडी में रखने का आदेश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

On: Saturday, February 7, 2026 4:29 PM
Pappu Yadav In Medical Custody

Pappu Yadav In Medical Custody: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया है, जहां एंबुलेंस से उन्हें पुलिस की कडी़ सुरक्षा इंतजाम के बीच लाया गया. हालांकि इस दौरान उन्हें मेडिकल कस्टडी में रखने का आदेश जारी हुआ है. कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है.

दरअसल पप्पू यादव के स्वास्थ्य स्थिति को प्राथमिकता देते हुए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया और कहा कि उन्हें अभी मेडिकल कस्टडी में रखा जाएगा. वहीं उनकी जमानत अर्जी पर अब सोमवार को दोबारा सुनवाई होगी.

Pappu Yadav: छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना के सिविल कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि इस दौरान वह चल के आने योग्य नहीं थे. इस वजह से उन्हें एंबुलेंस से लाया गया. सांसद के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा देखने को मिला. आपको बता दे कि सांसद पप्पू यादव के समर्थकों के हंगामे की आशंका को देखते हुए सिविल कोर्ट कैंपस को छावनी में बदल दिया गया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात नजर आई.

इसके बावजूद भी एंबुलेंस से कोर्ट रूम तक ले जाने के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. हर किसी को सोमवार को होने वाली सुनवाई का इंतजार है.

मेडिकल कस्टडी में रहेंगे पप्पू यादव

पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जहां पटना के स्पेशल एमपी- एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया था, जिसके लिए 6 फरवरी की रात 10:30 बजे पटना पुलिस मंदिरी स्थित पप्पू यादव के आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया. हालांकि इस दौरान पप्पू यादव के समर्थक काफी आक्रोश में नजर आए जिनकी पुलिस के साथ हल्की नोक झोंक भी हुई. फिलहाल उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत ने उन्हें मेडिकल कस्टडी में रखने का निर्णय लिया है ताकि उनके स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का कोई समझौता न हो.

Read Also: Siwan News: सीवान में गुरु-शिष्य परंपरा पर गहरा दाग, छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक का निकाला गया जुलूस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment