Tejashvi Yadav In Rjd Office: तेजस्वी यादव को जब से राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, तब से लगातार पार्टी में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है. इस मौके पर राजद कार्यालय में एक उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला, जहां ढोल- नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी का तो सबसे पहले स्वागत किया. वहीं दूसरी ओर कार्यालय के अंदर का माहौल पूरी तरह से गदगद नजर आया. इस स्वागत समारोह में कई बड़े नेता, विधायक, सांसद, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
Tejashvi Yadav: फूलों से सजा राजद कार्यालय
तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए राजद कार्यालय को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया, जो रंग- बिरंगे फूलों और सजावटी लाइटों से जगमग नजर आया. कार्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी पोस्टर और बैनर लगाए गए जिसमें तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है. हालांकि इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने दो टूक में यह जवाब दिया कि अगर कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और मजबूती से जवाब देगी .
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई नेता और कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम में मौजूद राजद के कई नेताओं ने तेजस्वी यादव को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया. पार्टी के नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी. इससे संगठन को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी सशक्त होकर आगे बढ़ेगी. स्वागत समारोह के बाद तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित किया जिसमें उन्होंने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही और अपने संबोधन में एकजूट होकर पार्टी को मजबूत करने का आश्वासन दिया.







