India vs USA; T20 WorldCup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका के सामने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाया. शुरुआती ओवरों में विकटो के पतन के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने कमाल के प्रदर्शन से भारत के स्कोर को यहां तक पहुंचाया.
आखिरी ओवर में जब अर्शदीप का विकेट गिरा तो लगा कि टीम इंडिया धराशाई हो जाएगी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने लगातार चौके- छक्के की बरसात कर भारत के स्कोर को यहां तक पहुंचाया. आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने दो छक्का और दो चौका लगाया साथ में उन्होंने एक सिंगल लिया जो उनकी यादगार पारी में से एक बन चुकी है.
India vs USA: सूर्यकुमार ने खेली तूफानी पारी
इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अपनी सूझबूझ से भारत के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने का काम किया. भारतीय टीम एक डिफेंडिंग चैंपियन की तरह खेली. टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने में कप्तान सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा हाथ था जिन्होंने अंतिम ओवर तक अपने बल्ले से कमाल दिखाएं. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने चौके- छक्के की जमकर बरसात की. सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली जिस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए.
खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत
अमेरिका के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. अपनी पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए जिन्हें अली खान ने पवेलियन भेजा. वही ओवर की दूसरी ही गेंद पर ईशान किशन 20 रन बनाकर चलते बने. वहीं अंतिम दो गेंद पर तिलक वर्मा भी 25 रन बनाकर आउट हुए. शिवम दुबे की जब बारी आई तो बिना कोई स्कोर बनाए वह भी चलते बने. भारत ने ,बहुत जल्द ही चार विकेट खो दिया था जिसके बाद भारतीय पारी डमाडोल हो गई थी. वही रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी निराश किया.
रिंकू केवल 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. वहीं हार्दिक भी कुछ खास नहीं कर पाए. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया जहां बुखार के कारण जसप्रीत बुमराह आज नहीं खेल रहे हैं. वही वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन भी प्लेइंग 11 से बाहर दिखें. संजू की जगह पर ईशान किशन को मौका दिया गया लेकिन वह इस मौके का इस्तेमाल नहीं कर पाए.










