Pappu Yadav: नीट छात्रा मामले में कुछ बड़ा करना चाहते थे पप्पू यादव, तभी आधी रात को उठा ले गई पुलिस

नीट छात्रा मौत मामले में लगातार आवाज उठाने वाले पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सांसद की गिरफ्तारी के बाद अब बिहार की सियासत का पारा काफी ऊपर जा चुका है और माना जा रहा है कि

On: Sunday, February 8, 2026 10:18 AM
Pappu Yadav

Pappu Yadav; NEET Student Rape: नीट छात्रा मौत मामले में लगभग 1 महीने बीत चुके हैं और अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है. बिहार पुलिस के बाद एसआईटी को इस मामले में जांच सौंपी गई और अब सीबीआई इसकी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक सच्चाई सामने नहीं आ पाई है. इसी मामले में लगातार आवाज उठा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अब पुलिस कस्टडी में है जिन्हें पीएमसीएच से बेऊर जेल भेज दिया गया है.

दरअसल शुक्रवार को आधी रात पप्पू यादव को उनके मंदिरी स्थित आवास से 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया गया. कुछ दिनों पहले इस केस में कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था, लेकिन अब इस गिरफ्तारी के पीछे पूरी कहानी नीट छात्रा रेप और मौत मामले के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हुई मानी जा रही है, जिसे लेकर लगातार पप्पू यादव अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे.

नीट छात्रा मौत मामले में कुछ बड़ा करना चाहते थे Pappu Yadav

नीट छात्रा मौत मामले को लेकर पप्पू यादव और राष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठाने वाले थे. सबसे पहले तो उन्होंने सांसद ने प्रदर्शन किया और माना जा रहा है कि दिल्ली में इस मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन होने वाला था जहां इस प्रदर्शन में 5 से 10000 लोगों के जुटान होने की संभावना थी.

लक्ष्य यह था दिल्ली- एनसीआर में रहने वाले बिहारी के साथ अन्य लोगों को जुटाने का लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ले आए और हिरासत में भेज दिया है इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी पप्पू यादव के इस आंदोलन का हिस्सा होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने बड़ा खेला कर दिया.

8 फरवरी को मिली थी प्रदर्शन की परमिशन

दरअसल 26 जनवरी से ही दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी चल रही थी लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण अनुमति नहीं मिली. इसके बाद जब 1 फरवरी को डेट मांगी तो बजट सत्र के कारण मौका नहीं मिला. अब इसे लेकर 8 जनवरी को अनुमति मिली जिसे 2 से 5 बजे तक जंतर मंतर पर प्रदर्शित करना था, लेकिन अब पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे का समय तय किया गया है. माना जा रहा है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए पीड़िता के माता-पिता उनके साथ भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

Read Also: IND vs USA: सिराज और सूर्या के सामने यूएसए ने घुटने टेके, भारत को 29 रन से मिली जीत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment