Tejpratap Yadav: तेजप्रताप ने बताया 5 जयचंदों का नाम, कहा- मेरी जान को खतरा

तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि ये लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं.

On: Sunday, February 8, 2026 10:26 PM
Tej Pratap Yadav

Tejpratap Yadav Press Conference: बिहार चुनाव के दौरान यह देखा गया था कि तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों को लेकर कई बार निशाना साधा लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया. पर इस वक्त तेज प्रताप यादव ने पांचो जयचंदों का नाम बताते हुए इन पर गंभीर आरोप लगाए. तेज प्रताप ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है, उसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलासा करते हुए अनुष्का यादव के साथ हुई वायरल पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tejpratap Yadav ने बताया 5 जयचंदों का नाम

आपको बता दें कि परिवार और पार्टी से निषकासित किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने चर्चा की और कहा कि किस प्रकार जयचंदो द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है और लगातार साजिश रची जा रही है. जयचंदो में तेज प्रताप यादव ने मुकेश रोशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह का नाम लिया है. तेज प्रताप ने कहा कि उन जयचंदो के इर्द-गिर्द जो लोग रहते हैं उन्होंने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गंदे गंदे पोस्ट किया और भद्दी गलियों का इस्तेमाल किया.

वायरल फोटो की तेजप्रताप ने बताई सच्चाई

जयचंदों पर बड़ा आरोप लगाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि इन लोगों ने मुझे डिप्रेशन में भेजने का काम किया, जिस कारण फांसी लगाने जैसी नौबत तक आ गई थी. सबसे बड़ा आप तेज प्रताप ने मुकेश रोशन पर लगाया है जिन्हें इस गिरोह का सरदार बताते हुए कहा कि वह मेरी हत्या करना चाहते हैं वही अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव का जो फोटो वायरल हुआ उसे पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह फोटो उनके अकाउंट को हैक करके वायरल किया गया था.

Read Also: Pappu Yadav: स्ट्रेचर पर लेटकर पीएमसीएच से बेऊर जेल पहुंचे पप्पू यादव, समर्थकों की दिखी भीड़

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment