TejPratap Yadav: जयचंदों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप यादव, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अब जयचंदों के नाम का खुलासा करते हुए उन पर बड़ा आरोप लगाया है. तेज प्रताप ने कहा कि जो बदनाम कर रहा है, उनके खिलाफ हम कोर्ट में जाएंगे.

On: Monday, February 9, 2026 7:21 AM
TejPratap Yadav Press Conference

TejPratap Yadav Press Conference: तेज प्रताप यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जयचंदो को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है और उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाने की बात कही है तेज प्रताप ने कहा जो बदनाम कर रहा है, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे. पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे. इतना ही नहीं मकर संक्रांति में हुए दही-चूडा़ भोज को लेकर भी तेज प्रताप ने जयचंदो पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि भोज में पिता आशीर्वाद देने आए तो जयचंदो को रास नहीं आया.

इतना ही नहीं तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई तरह के झूठे मुकदमों में फसाया गया जिनके इस बयान ने बिहार की सियासत में एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

TejPratap Yadav: जयचंदो के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप ने जयचंदो के नाम का खुलासा करते हुए मुकेश रोशन, शक्ति यादव, संजय यादव, रमीज और सुनील सिंह के नाम का खुलासा किया है जो उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. वही मुकेश रोशन पर तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनकी हत्या करना चाहते हैं. आपको बता दें कि जिस अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई फोटो के कारण लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया, उन तस्वीरों की सच्चाई पर जब चर्चा की गई तो तेज प्रताप ने इसे साफ तौर पर खारिज किया और कहा कि मेरा अकाउंट हैक किया गया था.

साजिश के तहत यह तस्वीर वायरल की गई थी. तेज प्रताप ने कहा- मेरा कद और तबका बढ़ता जा रहा था. मैं लोगों के बीच रहने लगा था. जयचंदो को लगा कि कहीं ये दूसरा लाल यादव ना बन जाए, इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ ये साजिश रची.

पिता बनने पर हुए आग बबूला

सोशल मीडिया पर काफी लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि तेज प्रताप यादव को बेटा या बेटी हुआ है. इसे साफ तौर पर उन्होंने खारिज किया और कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है. इस तरह की खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जाए. तेज प्रताप ने कहा उन्होंने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की गुहार लगाई है. जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे.

Read Also: Pappu Yadav: स्ट्रेचर पर लेटकर पीएमसीएच से बेऊर जेल पहुंचे पप्पू यादव, समर्थकों की दिखी भीड़

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment