Pappu Yadav: जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद टली सुनवाई

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज एमपी- एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन फिलहाल इस सुनवाई को टाल दिया गया है. यानी कि सांसद को अभी बेऊर जेल में ही रहना पड़ेगा.

On: Monday, February 9, 2026 2:12 PM
Pappu Yadav In Beur Jail

Pappu Yadav In Beur Jail: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है जिसके बाद अभी उन्हें जेल में कुछ समय और बिताना पड़ेगा. दरअसल एमपी- एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव की याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद कोर्ट को खाली कराया गया. यही वजह है कि उनकी बेल पर अब सुनवाई नहीं हो पाई है.

बेऊर जेल जाने से पहले पप्पू यादव का पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप हुआ और अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि सांसद पूरी तरह से फिट है. हालांकि बेऊर जेल जाने के वक्त उन्हें एंबुलेंस में लेटा हुआ देखा गया.

Pappu Yadav: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

आपको बता दें कि कोर्ट के अधिकारी के ईमेल पर एक धमकी भरा मैसेज पाया गया जिसके बाद कोर्ट परिसर और अंदर के लोगों को सुरक्षित बाहर भेजा गया. धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है, जहां मौके पर डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने पहुंचकर कोर्ट परिसर के कोनो- कोनो की तलाशी ली.

दरअसल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका सहित सिविल कोर्ट में कई अहम मामलों पर सुनवाई होनी थी लेकिन इन सभी सुरक्षा कारण को देखते हुए मामले को स्थगित कर दिया गया है. हालांकि जांच के दौरान अभी तक किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु की प्राप्ति नहीं हुई. ईमेल भेजने वाले की पहचान और दिए गए मैसेज की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच तेज कर दिया है.

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हो रहा प्रदर्शन

पप्पू यादव इस वक्त जेल में है, लेकिन रविवार को पटना से दिल्ली तक प्रदर्शन होता रहा और पप्पू यादव को रिहा करने को लेकर कई तरह के प्रदर्शन किए गए. दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पप्पू यादव के समर्थन और नीट छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन हुआ जिसमें पीड़ित परिवार शामिल हुआ. आपको बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार के सियासत ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है जहां पर विपक्ष ने इसे बदले की राजनीति बताया है.

Read Also: TejPratap Yadav: जयचंदों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप यादव, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment