TejPratap Yadav On Lalu Yadav: तेज प्रताप यादव ने जब से जयचंदों के नाम का खुलासा किया है तब से लगातार देखा जाए तो तेज प्रताप पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.अब तेज प्रताप ने पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लालप्रसाद यादव को हाईजैक कर लिया गया है और कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.
पार्टी के अंदर जो जयचंद बैठे हैं उन्होंने उद्योगपतियों से टिकट बेचे और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया. इसी का नतीजा है कि आज यह पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई और यही हाल रहा तो आने वाले समय में यह पार्टी जीरो हो जाएगी. दरअसल आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने जयचंदो वाले बयान पर पलटवार किया.
TejPratap Yadav: आरजेडी में नहीं चलता लालू यादव का फैसला
तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव को हाईजैक कर लिया गया है. जयचंदो ने पूरी तरह से आरजेडी पर कब्जा कर लिया है. जयचंदो ने ही पिताजी को बर्बाद किया. पिता का फैसला आरजेडी में नहीं चलता. आरजेडी को जयचंदो ने पूरी तरह से खराब कर दिया है’. तेज प्रताप ने साफ कहा कि आरजेडी अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रही. इसी बीच उन्होंने यह घोषणा की है कि बहुत जल्द उनके द्वारा बिहार में जन संवाद यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी रूपरेखा तय हो चुकी है जिसके तहत वह बिहार भर में दौरा करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे.
तेजस्वी ने साधी चुप्पी
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अभी तक जो भी बयान दिया है, उसके बाद उनके छोटे भाई तेजस्वी ने चुप्पी साधी है. उन्होंने इस पर ना ही तो पलटवार किया है ना ही किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप ने जिन पांच जयचंदों का नाम लिया है वह पांचो आरजेडी से जुड़े हुए हैं और कुछ नाम तो ऐसे हैं जो तेजस्वी के काफी करीब है. यही वजह है कि तेज प्रताप अक्सर उन पर निशाना साधते रहते हैं.
Read Also: Patna News: कंकड़बाग में अतिक्रमण हटाने गई पटना पुलिस पर हमला, बीच सड़क पर की गई आगजनी







