वर्ल्ड कप के बीच BCCI ने इन खिलाड़ियों को किया- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, शमी ईशान किशन सहित कई नाम शामिल

इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है, जिसमें टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी का नाम गायब है.

On: Tuesday, February 10, 2026 12:34 PM
BCCI Central Contract

BCCI Central Contract: मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है जिस वक्त जिस बीच-बीसीसीआई ने 2025-2026 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है. कई ऐसे खिलाड़ी है जिनका कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में प्रमोशन हुआ है. वहीं कई बड़े खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट से गायब कर दिया गया है. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

BCCI Central Contract: इन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शुभ्मन गिल को प्रमोशन मिला है जो लगातार टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेल रहे हैं. वह अब ग्रेड ए में आ गए हैं. शुभमन गिल के साथ ग्रेड ए में जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा है. वही रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है, जिन्हें अब ग्रेड बी में रखा गया है. उनके साथ केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर ग्रेड बी में है.

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से गायब है ये नाम

बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से मोहम्मद शमी का नाम गायब है जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वहीं 2 साल बाद टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन भी लिस्ट से बाहर है, जिन्होंने हाल ही में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मैच विनर रह चुके हैं. हालांकि पिछले सीजन के कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी ईशान किशन को मौका नहीं मिला था.

उस वक्त बीसीसीआई ने उन्हें घरेलू क्रिकेट ना खेलने के चलते कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया था. वही सरफराज खान जिन्हें पिछले सीजन में सेंट्रल कांट्रैक्ट में जगह मिला था, इस बार उन्हें बाहर कर दिया गया. इसके अलावा आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी कांट्रैक्ट लिस्ट से बाहर है.

Read Also: TejPratap Yadav: RJD में लालू यादव की नहीं चलती, तेजप्रताप ने जयचंदों पर लगाए गंभीर आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment