Pappu Yadav: कोर्ट में पेश हुए पप्पू यादव, सुनवाई से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की याचिका पर आज सुनवाई होनी है जिसके लिए वह कोर्ट में पहुंच चुके हैं. बेऊर जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट लाया गया.

On: Tuesday, February 10, 2026 1:52 PM
Pappu Yadav Bail Hearing

Pappu Yadav Bail Hearing: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज एमपी- एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है. इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि पप्पू यादव जेल में रहेंगे या फिर उन्हें बेल मिलेगी. दरअसल सोमवार को ही उनके वकील द्वारा बेल फाइल की जानी थी लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद सारे काम को स्थगित कर दिया गया और कोर्ट को बंद करना पड़ा. यही वजह है कि पप्पू यादव के बेल समेत कई अन्य जरूरी मामले की सुनवाई टल गई. आज इस मामले में दोपहर 2 बजे से सुनवाई होनी है.

आज कोर्ट में पेश होंगे Pappu Yadav

पप्पू यादव के वकील द्वारा तमाम तरह की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जहां कुछ ही देर में पप्पू यादव कोर्ट में पेश होंगे. दरअसल एमपी- एमएलए कोर्ट यानी एसीजेएम 1 में इस मामले की सुनवाई होनी है. पप्पू यादव की सुनवाई से पहले कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. पप्पू यादव के वकील ये पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें बेल मिले.

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव गिरफ्तार

शुक्रवार को 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थिती आवास से गिरफ्तार किया था. उनके समर्थकों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि नीट छात्रा के मौत मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सवाल उठा रहे थे. यही वजह है कि पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि गिरफ्तारी के वक्त पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस और फिर पीएमसीएच शिफ्ट किया गया. वही उनके निजी सचिव ने पुलिस पर खराब रवैया और पप्पू यादव के साथ गलत बर्ताव का आरोप लगाया.

Read Also: वर्ल्ड कप के बीच BCCI ने इन खिलाड़ियों को किया- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, शमी ईशान किशन सहित कई नाम शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment