Encounter In Patna: सुबह-सुबह पटना में हुआ एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या के पैर में लगी गोली

बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर की घटना देखने को मिली, जहां कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या के पैर में गोली लगी है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी घायल हुआ है जिसे अस्पताल ले जाया गया.

On: Wednesday, February 11, 2026 9:02 AM
Encounter In Patna

Encounter In Patna: पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अपराधी राजीव कुमार पर लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार रखना और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में शिकायत दर्ज है.

पुलिस ने इस बारे में बताया है कि आरोपी के अपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस मामले की जांच और विधि सम्मत कार्रवाई जारी है. साल 2022- 2024 तक कई संगीन कांडों में राजीव कुमार का नाम सामने आया था.

Encounter In Patna: सुबह-सुबह पटना में हुआ एनकाउंटर

दरअसल अपराधी राजीव कुमार और पटना एसटीएफ की टीम के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई. जवाबी कारवाई के दौरान एसटीएफ टीम ने ये फायरिंग की. इस दौरान अपराधी के पैर में एक गोली लगी. दरअसल सुबह-सुबह गायघाट पुल के नीचे अपराधी भाग रहा था, जहां पीछा कर रही एसटीएफ टीम ने उस पर फायरिंग की.

कई संगीन मामलों में आरोपी होने के कारण राजीव कुमार की तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी, जहां अब इस मामले में पुलिस बारिकी से जांच कर रही है. अपराधी राजीव कुमार आलमगंज और खाजेकलां थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी.

Read Also: Bihar Police LathiCharge: चुनाव से पहले 10000; बाद में हत्या और बलात्कार, नीट छात्रा मौत मामले में डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment