Patna Murder: पटना में दिनदहाड़े मर्डर, बीच सड़क पर भांजे ने मामा को चाकू से गोदा

राजधानी पटना में 26 साल के एक भांजे ने अपने 62 साल के मामा की बीच सड़क पर हत्या कर दी, जिसे कानून का बिल्कुल भी खौफ नही रहा.

On: Thursday, February 12, 2026 4:30 PM
Patna Murder

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने मामा- भांजे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. दरअसल गुरुवार को दिनदहाड़े भांजे ने एक बेहद ही खौफनाक घटना को अंजाम दिया और अपने मामा को मौत के घाट उतार दिया. सबसे पहले तो उसने पीछे से गले पर हमला किया और जैसे ही मामा नीचे गिरा उसने एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू किया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें यह सारी घटना कैद हो गई. वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि उसने करीब 10 बार चाकू से वार किया है.

Patna Murder: पटना में भांजे ने किया मामा का मर्डर

इस घटना में यह भी नजर आ रहा है कि आसपास से कई लोग भी गुजर रहे थे पर किसी ने उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश नहीं की. सब बस वहां खड़े होकर तमाशा देखते रहे. 23 सेकंड का यह वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. अपराधी भांजा अपने मामा को मौत के घाट उतारने के बाद बड़े ही आराम से वहां अपने बाल ठीक करते हुए निकला. सबसे पहले तो चाकू पर लगे खून को उसने छिटका और फिर आगे बढ़ गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हत्या के पीछे पारिवारिक वजह आई सामने

सीसीटीवी फुटेज में यह साफ देखा जा रहा है कि बदमाश 10 कदम तक अपने मामा मोहम्मद रईस के साथ पीछे-पीछे चलता रहा. मोड़ आते ही वह आगे निकला और चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए. यह गुरुवार की सुबह करीब 11:45 की घटना है. इस मामले में मोहम्मद रईस के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज का कहना है कि उनकी किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी. यह नहीं समझ आ रहा कि उनकी हत्या किसने और क्यों की.

वहीं आरोपी का नाम मोहम्मद अयाज है जो रिश्ते में मोहम्मद रईस का भांजा लगता था.पूछताछ में उसने बताया कि मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे, टार्चर किया जाता था. इसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने हत्या के पीछे पारिवारिक वजह बताई है.

Read Also: Jyoti Singh: साथ रहो या 10 करोड़ दो… कोर्ट में रोते हुए पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कर दी बड़ी डिमांड

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment