PhulwariSarif: फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामले में खुद एसएसपी कर रहे जांच, दर्ज हुई FIR

राजस्थानी पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं छात्रा की मौत मामले के बाद खुद एसएसपी कार्तिकेय शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं, जहां एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

On: Friday, February 13, 2026 6:02 PM
PhulwariSarif Student Death

PhulwariSarif Student Death: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ता नजर आ रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा खुद कोचिंग संस्थान पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

हालांकि इस मामले में अब हत्या और पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कारवाई की जा रही है. एसएसपी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि परिजनों के आवेदन पर फुलवारी शरीफ थाने में हत्या और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

PhulwariSarif Student Death: सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो उस कोचिंग के सीसीटीवी का बताया जा रहा है. इसमें छात्रा के गिरने के दौरान पास में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है. हालांकि पुलिसकर्मी की स्थिति इमारत से कुछ दूरी पर थी, लेकिन इस पहलू को जांच में शामिल किया गया है और हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ हो रही है लेकिन अभी आधिकारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. एसएसपी ने यह कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच

पटना एम्स गोलंबर के पास कोचिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है. परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. परिवार का दावा है कि तीन युवक उनकी बेटी को कोचिंग के सातवें मंजिल पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसे संदिग्ध मौत मानते हुए पुलिस ने हर एंगल से जांच करना शुरू कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा का घर कोचिंग से 2 किलोमीटर दूर है और वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी. छत से गिरने के बाद उसे आनन-फानन में पटना एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि जब यह घटना हुई तो मृतका के भाई को कोचिंग से यह कहकर कॉल किया गया कि आपकी बहन चक्कर खाकर गिर गई है और इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती है.

Read Also: Patna Student Death: हादसा या हत्या…., फुलवारी शरीफ में 12वीं छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनो ने लगाए गंभीर आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment