Raid On Amitabh Das House: नीट छात्र मौत मामले (NEET Student Death) में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास (Amitabh Das) के घर पुलिस की रेड मारी है. इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है जिसके बाद आगे की जांच जारी है.
आपको बता दें कि अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जहां अचानक उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने का आरोप अमिताभ दास पर लगा था, जिस कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
पूर्व आईपीएस Amitabh Das के घर पड़ा छापा
आपको बता दें कि अमिताभ दास (Amitabh Das) लगातार नीट छात्रा मौत मामले को लेकर विवादित बयान दे रहे थे और सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डाल रहे थे, जिस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है. मौके पर पाटलिपुत्र और चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस पहुंची है.
पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर उनके द्वारा दिए गए बयान और पोस्ट की मॉनीटरिंग कर रही थी जिसमें पुलिस से यह देखा कि सोशल मीडिया यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर नीट छात्रा के संदिग्ध मामले को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास एवं अन्य लोगों ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट अपलोड किया है पुलिस का मानना है कि इस तरह के पोस्ट से इस केस के अनुसंधान को प्रभावित किया जा रहा है जिसे लेकर अमिताभ दास के आवास पर तलाशी और छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची है.
निशांत कुमार पर लगाया गंभीर आरोप
आपको बता दें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने नीट छात्रा मौत मामले में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शामिल होने की बात कही थी और यह भी दावा किया था कि उनका डीएनए टेस्ट कराया जाए. उनके इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई, जहां अब उनके खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की गई है.
Read Also: PhulwariSarif: फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामले में खुद एसएसपी कर रहे जांच, दर्ज हुई FIR








