Bihar Ka Mausam: अब ठंड के बाद रुलाने वाली है गर्मी, फरवरी में ही इतना ऊपर पहुंचा पारा

भीषण ठंड के बाद अब लोगों को गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होने वाली है क्योंकि फरवरी के महीने से ही इसका असर दिखने लगा है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि इस बार गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा.

On: Saturday, February 14, 2026 10:12 AM
Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam: बिहार में फरवरी के महीने में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. बढ़ती गर्मी के संकेत और गंगा का घटता हुआ जलस्तर बिहार में तेजी से तापमान (Bihar Ka Mausam) को बढ़ा रहा है, जहां इस बार और भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने वाली हैं. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन दिन में कड़ी धूप होने के कारण तापमान ऊपर जा सकता है.

Bihar Ka Mausam: जाने अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

फरवरी के महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचता नजर आ रहा है. यानी कि मार्च तक लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है. अब लोगों को दिन और रात दोनों ही समय में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जहां आने वाले दिनों में यह पता चलेगा कि बिहार पर इसका असर कितना पड़ेगा.

फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिस कारण आसमान साफ और तेज धूप नजर आ रही है. आने वाले 5 दिनों में बिहार के तापमान में किसी खास तरह के बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहीं भी बारिश को लेकर चेतावनी नहीं दी है.

घटने लगा है गंगा का जलस्तर

फरवरी से मार्च महीने के बीच यह समय ऐसा होता है जब नदियों में पर्याप्त मात्रा में पानी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार गंगा का जलस्तर अभी से ही पीछे हटा नजर आ रहा है. कई घाटों पर मैदान दिखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इस बार गर्मी का असर पहले से ज्यादा दिखेगा और इस बार गर्मी भीषण रूप से परेशान करेगी. पटना के साथ-साथ बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में भी यही स्थिति है, जहां जानकारी के मुताबिक ये संभावित गर्मी की आहट मानी जा रही है. फिलहाल मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की बात कही है.

Read Also: Pappu Yadav: अब सच बोलने से डर लगता है, बेऊर जेल से निकलते दहाड़े पप्पू यादव

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment