India vs Pakistan: सूर्या ने फिर नहीं मिलाया पाकिस्तान से हाथ, जारी रही नो हैंडशेक पॉलिसी

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में दोनों ही टीमों के कप्तान ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया.

On: Sunday, February 15, 2026 7:16 PM
India vs Pakistan

India vs Pakistan No Handshake: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का बेहद ही रोचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेम दासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी की टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी से शुरुआत करेगी. इस मुकाबले में टॉस के दौरान एक बार फिर से एशिया कप जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां दोनों टीमों के कप्तानों के बीच मैदान पर कोई हैंडशेक नहीं हुआ.

India vs Pakistan: एशिया कब से चल रहा नो हैंडशेक प्रोटोकॉल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई हत्या और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया जो खेल के मैदान तक पहुंच गया. उसके बाद एशिया कप में जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के सामने आए तो सूर्यकुमार यादव ने अपने पाकिस्तानी साथी से हाथ मिलाने से मना कर दिया. खिलाड़ियों के बीच मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा लाइन नहीं बनी थी, जो इस बात का साफ संकेत था कि दुश्मनी राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में चली गई थी. आज के इस मैच में भी यह परंपरा जारी रही.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

Read Also: IND vs PAK Toss: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment