Ishan Kishan Fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27 वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जहां बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. भले ही अभिषेक शर्मा बिना कोई स्कोर बनाए जीरो पर आउट हो गए लेकिन दूसरे छोड़ से ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम इंडिया की बागडोर संभाल रखी है और उन्होंने तूफानी 50 लगाया है.
इसी दौरान एक शॉट खेलते हुए उनके पैर में थोड़ी चोट आई जिसके बाद उन्हें लंगडा़ते हुए देखा गया. हालांकि 77 रन बनाकर उन्होंने अपना विकेट गवां दिया लेकिन टीम इंडिया के लिए वह अपना काम कर गए.
पाकिस्तान के खिलाफ Ishan Kishan की हुई 50
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन था, लेकिन ईशान किशन ने मात्र 27 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी. पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें केवल चौकों-छक्को में डील करते हुए देखा गया. हालांकि इस दौरान शॉर्ट लगाते हुए हो जमीन पर गिर गया जिसके बाद वह थोड़े असहज नजर आए. हालांकि कुछ देर बाद क्रिज पर लौटने के दौरान उन्होंने एक चौका जरूर लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया.
Read Also: India vs Pakistan: सूर्या ने फिर नहीं मिलाया पाकिस्तान से हाथ, जारी रही नो हैंडशेक पॉलिसी







