Bihar Weather Today: बिहार में हर दिन मौसम (Bihar Weather Today) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्माहट और सुबह- शाम हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है. यही वजह है कि अब लोगों ने धीरे-धीरे ठंड के कपड़े समेटने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को फिलहाल बारिश या किसी बड़े मौसम में बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की है. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में तापमान सामान्य रहा और किसी भी जगह पर बारिश नहीं हुई.
Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने दी चेतावनी
अगर 19 फरवरी की बात करें तो आज भी मौसम विभाग के मुताबिक मौसम (Bihar Weather Today) मिला-जुला रहेगा. राज्य के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला. हालांकि दिन में सामान्य धूप निकलेगी. वही मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी और हवा भी सामान्य गति से ही चलेगी.
जाने अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
अगले 7 दिनों तक अगर मौसम के बारे में आपको बता दे तो बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा और कहीं भी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है. वहीं अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि समय के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है जिससे लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी और गर्मी लगेगी.
Read Also: Fire In Chhapra: छपरा के हथूआ मार्केट में लगी आग, होली और ईद का लाखों सामान राख








