Danapur News: राजधानी पटना मे पिछले दो दिनों के अंदर कई ऐसी घटनाएं घटी है जिसने एक बार फिर से सिस्टम पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. नगर निगम से लेकर प्रशासन हर कोई इसके लिए जिम्मेदार है. फुलवारी शरीफ के बाद अब दानापुर (Danapur News) में खूनी सिस्टम देखने को मिला है, जहां खुले नाले में गिरने से ढाई साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई है. यह घटना पटना के दानापुर अनुमंडल के नौबतपुर इलाके की है जहां के सरासत गांव में गुरुवार दोपहर में सब कुछ सामान्य सा था, पर करीब 12:00 बजे एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार परिवार की खुशियां छीन ली.
Danapur News: गड्ढे में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत
एक बार फिर नाले का खुला चैंबर मौत का गड्डा साबित हुआ. ढाई साल की बच्ची जो आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ाई करने गई थी, उसकी इस गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. इससे पहले 14 फरवरी को फुलवारी शरीफ में सड़क के किनारे खुले मैनहोल में एक बच्ची की गिरने से मौत हो गई थी. इस पूरी घटना के बाद सिस्टम और प्रशासन को लेकर लोगों के बीच भारी नाराजगी है. जिस बच्चे की मौत हुई है उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
सवालों में घिरे प्रशासन
सड़क किनारे खुले नाले लोगों की जान जोखीम में डाल रहे हैं. इसके बावजूद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही है. नगर निगम और नगर परिषद जैसे निकाय लापरवाह बने हुए हैं. हैरनी की बात तो यह है कि हर दिन होने वाले इस हादसे के बाद भी शासन और प्रशासन की नींद नहीं खुल रही.








