Bihar Weather Update: फरवरी के महीने से ही लोगों को अब गर्मी का अनुभव होने लगा है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरुर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर के समय कड़ी धूप के कारण अब लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है. आपको बता दें कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण बिहार (Bihar Weather Update) में 10 से 15 दिन पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है.
यही वजह है कि फरवरी के महीने में ही लोगों को मई जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है. इससे साफ पता चल रहा है कि होली के बाद लोगों को मार्च के महीने में मई और जून जैसी तपिश का सामना करना पड़ेगा.
Bihar Weather Update: इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी
इस बार लोगों को भीषण गर्मी का काफी अनुभव होगा. इस साल 30 दिन ज्यादा गर्मी का प्रकोप खेलना पड़ सकता है. लू वाले दिनों की संख्या ज्यादा होगी. हीट वेव का खतरा भी ज्यादा होगा. हालांकि गांव में इसका असर कम होगा. फिलहाल बिहार का औसत अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें भी बढ़ोतरी हो रही है.
अब जल्द चली जा रही ठंड
बिहार के अगर कुछ जिलों को छोड़ दे तो अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास है और हर दिन के साथ पारा में बढ़ोतरी हो रही है. अगर पिछले 15 सालों के तापमान पर नजर डालें तो बिहार का वार्षिक औसत सतही वायु तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहता है. इस तरह के तापमान से यह साफ संकेत मिल रहा है कि ठंड जल्द जा रही है और गर्मी की शुरुआत पहले से ही हो रही है.
Read Also: Mani Meraj: मनी मेराज को कोर्ट से मिली जमानत, वन्नूनू द ग्रेट के साथ करेंगे शादी








