Holi Special Train: दिल्ली- पंजाब से बिहार के लिए चलेगी 6 और स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली के मौके पर बिहार आने वाले लोगों के लिए अब रेलवे ने बहुत बड़ी राहत देते हुए दिल्ली- पंजाब से बिहार के लिए 6 और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

On: Sunday, February 22, 2026 4:15 PM
Holi Special Train

Holi Special Train: होली के मौके पर रेलवे की यह पूरी कोशिश होती है कि यात्रियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था की जाए, ताकि वह त्यौहार के मौके पर अपने परिवार के साथ होली (Holi Special Train) से पहले शामिल हो. इसी कड़ी में रेलवे विभाग पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है और दिल्ली- पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए सबसे अच्छी खबर है.

रेलवे ने जो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है उसकी अच्छी बात यह है कि इसमें जनरल के टिकट पर भी यात्रा की अनुमति होगी जो आम यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत है. दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए तिलक ब्रिज से मुरादाबाद जंक्शन के बीच एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला लिया गया है.

Holi Special Train: होली पर चलेगी 6 और स्पेशल ट्रेने

रेलवे ने होली को लेकर जो 6 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, उसमें फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट (04616/15), योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश(04312/11), अमृतसर-कटिहार-अमृतसर (04614/13), तिलक ब्रिज-मुरादाबाद-तिलक ब्रिज (04412/11), सहरसा-आनंद विहार-सहरसा (05575/76) और पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट (05579/80) रूट की ये ट्रेनें शामिल है.

Read Also: Bihar News: बिहार में खुलेगी 25 नई चीनी मिल, बंद मिलो को भी चालू करने का प्लान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment