Weather In Bihar: सावधान! बिहार में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

फरवरी के महीने में बिहार के लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का अनुभव हो रहा है. आने वाले दिनों में पड़ने वाली गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

On: Sunday, February 22, 2026 7:13 PM
Weather In Bihar

Weather In Bihar: राजधानी पटना में हर दिन तापमान (Weather In Bihar) में तेजी से बदलाव नजर आ रहा है और फरवरी के महीने में ही लोगों को उमस वाली गर्मी महसूस हो रही है. पटना का न्यूनतम तापमान इस वक्त सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर चल रहा है, जिससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है. फरवरी में ही लोगों को मार्च और अप्रैल जैसी तपिश का अनुभव हो रहा है.

हालांकि सुबह और रात के समय हल्की कनकनी का अनुभव जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान में भी इसी तरह की बढ़ोतरी जारी है.

Weather In Bihar: इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी

राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.25 डिग्री अधिक देखने को मिला है. फरवरी के महीने में इस तरह की बढ़ोतरी काफी असामान्य मानी जा रही है. दिन के समय हल्की पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण लोगों पर धूप का प्रभाव काफी ज्यादा नजर आ रहा है.

मौसम विभाग का कहना है कि किसी ठंडी लहर या वर्षा प्रणाली के सक्रिय होने के संकट फिलहाल नहीं है. पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण वातावरण में नमी है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

Read Also: Holi 2026: इस बार देर रात जलेगी होलिका, जानिए कब मनाएं रंगों की होली

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment