Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पहुंचे पटना, सीएम नीतीश ने 50 लाख का दिया चेक, टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का पटना में पहुंचते ही भव्य स्वागत हुआ. उन्हे नीतीश कुमार ने 50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया.

On: Sunday, February 22, 2026 8:24 PM
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi In Patna: बीते कई दिनों से क्रिकेट में तहलका में जाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi ) पटना में पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ सीएम नीतीश कुमार ने जयपुर सूर्यवंशी को सम्मानित किया एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने के साथ ही 50 लख रुपए की प्रोत्साहन राशि विधि साथ ही साथ क्रिकेट के क्षेत्र में उन्होंने कितने युवावस्था में जो योगदान दिया है उसके लिए उनकी प्रशंसा भी की. इस मौके पर उनके पिता सहित परिवार परिवार वाले भी मौजूद रहे.

Vaibhav Suryavanshi को सीएम नीतीश ने किया सम्मानित

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस कामयाबी से बिहार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है.ये लगातार दूसरी बार है जब सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को इस तरह का सम्मान दिया है. पिछले साल भी वैभव को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई थी.

इस समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. वैभव सूर्यवंशी ने खेल में जो योगदान दिया है उसके लिए उनकी जमकर सराहना की गई. आपको बता दें कि वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. इसके बाद से ही वह चर्चा में चल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी को मिली चमचमाती कार

बिहार में पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी के लिए एक से बढ़कर एक तोहफे मौजूद थे सीएम से 50 लाख रुपए मिलते ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi ) को एक महंगी कार गिफ्ट में मिली. टाटा की तरफ से कर्व कार उन्हें दी गई. दरअसल टाटा आईपीएल में बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज बनने के कारण वैभव सूर्यवंशी को यह गाड़ी मिली है. इस मौके पर उनके पिता भी नजर आए. वैभव सूर्यवंशी को सम्मान देने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा ‘मेरी शुभकामनाएं है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कृतिमान रखें और देश का नाम रोशन करें’.

Read Also: Holi 2026: इस बार देर रात जलेगी होलिका, जानिए कब मनाएं रंगों की होली

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment