Anant Singh-Surajbhan Singh: मोकामा विधानसभा क्षेत्र हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रहा है. इस बार यहां से जीत हासिल करने वाले अनंत सिंह (Anant Singh) ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराकर यह सीट हासिल की. हालांकि अभी भी दोनों के बीच मामला सुलझा नहीं है. विधायक अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. दरअसल वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो गई जिसमें एक युवक के घायल होने की बात कही जा रही है.
आपस में भिड़े Anant Singh-Surajbhan Singh के समर्थक
झड़प के दौरान अनंत सिंह (Anant Singh) का एक समर्थक जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. दरअसल यह घटना पंडारक बाजार के एनएच स्टेशन रोड के पास हुई. दो गुटों में भिडंत के बाद तनाव जैसी स्थिति हो गई. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. यह कोई पहली बार नहीं है. दोनों गुटो में पहले से ही कई मुद्दों को लेकर विवाद चला आ रहा है.
पुलिस के मुताबिक यह बताया गया कि शाम 4:30 बजे विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुमित सिंह थाना में हाजिरी लगाने के बाद अपने पड़ोसी माधव खन्ना के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा. इसके बाद माधव खन्ना और उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इस दौरान सुमित सिंह को गहरी चोट लगी.
अभी जेल में है अनंत सिंह
आपको बता दे कि सुमित सिंह और माधव खन्ना के बीच विधानसभा चुनाव के समय से ही विवाद देखने को मिल रहा है. दोनों एक दूसरे के पड़ोसी है और कई मौके पर एक दूसरे से भिड़ने को तैयार रहते हैं. आपको बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले 3 महीने से जेल में बंद है जिन्होंने हाल में ही विधायक पद की शपथ ली है लेकिन अभी भी वह जेल के अंदर ही है.
Read Also: Bihar Weather Alert: सुबह ठंड…दिन में गर्मी का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट








