Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 25 एजेंडो पर लगी मुहर

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है जिसमें 25 अहम फैसले लिए हैं जो राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों से जुड़े हैं।

On: Thursday, July 16, 2026 11:53 AM
Bihar Cabinet Meeting

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई जो पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चली। इस बैठक में कुल 25 महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगी। सम्राट चौधरी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव सहित पार्टी के तमाम मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक (Bihar Cabinet Meeting) में सरकार ने जिन एजेंडो पर मुहर लगाई है उसमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े निर्णय शामिल है।

Bihar Cabinet Meeting में 25 एजेंडो पर लगी मुहर

कैबिनेट बैठक (Bihar Cabinet Meeting) में महिला पुलिस कर्मियों के लिए 1500 स्कूटी खरीदने की मंजूरी मिली है, जिसमें 1000 पेट्रोल स्कूटर और 500 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है।

बिहार के जेल में अनुबंध पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सह कक्षपालों का मासिक मानदेय 19800 से बढ़कर 30000 कर दिया गया है।

अमृत 2.0 योजना के तहत हाजीपुर में सीवरेज नेटवर्क और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए 232.90 करोड़ की मंजूरी दी गई।

पश्चिम चंपारण जिले के समेकित थारूहट विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित विकास योजना की अवधि 2030 से 2031 तक बढ़ा दी गई है।

खगड़िया में बेहतर पेयजल के लिए 170.86 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

सीतामढ़ी में 197.12 करोड़ की लागत वाली जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी मिली।

समस्तीपुर में 228.45 करोड़ की लागत वाली जलापूर्ति योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस कारपोरेशन के गठन तथा उसकी मेमोरेंडम का संगठन और आर्टिकल्स का संगठन को कैबिनेट में मंजूरी दी।

कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर परिसर के रखरखाव की जिम्मेदारी मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर न्यास समिति को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Read Also: Water Conservation Campaign: जल बचाने वाले युवा को मिलेगा सम्मान?, विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment