IAS Officer Transfer In Bihar: रातों-रात बिहार में 36 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर, अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी जिले की कमान

IAS Officer Transfer In Bihar: बिहार सरकार ने रातों-रात बहुत बड़ा खेला कर दिया, जहां रात के अंधेरे तले 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला हो गया है और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है. साथ ही साथ कई अधिकारी ऐसे हैं जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी नई जिम्मेदारी सौंपी…

On: Saturday, December 13, 2025 10:10 AM
IAS Officer Transfer In Bihar

IAS Officer Transfer In Bihar: बिहार सरकार ने रातों-रात बहुत बड़ा खेला कर दिया, जहां रात के अंधेरे तले 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला हो गया है और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है. साथ ही साथ कई अधिकारी ऐसे हैं जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह कोई पहली बार नहीं है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही देखा जा रहा है कि आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है.

IAS Officer Transfer In Bihar: इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नए आदेश के मुताबिक आईएएस ऑफिसर और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक मयंक बड़वड़े को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे को बनाया है, जो स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

3c743813 a686 4b1c b8fe 01c9aa3db73f

सुनील कुमार बिहार राज्य खाद्य एवं और सैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक बने. वही अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया. नवीन कुमार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का परियोजना निदेशक बनाया गया. वहीं धर्मेंद्र कुमार को सामाजिक सुरक्षा निदेशक, डॉक्टर विद्यानंद सिंह को हस्त कारखाना निदेशक, तुषार सिंगला को मत्स्य निदेशक, अमन समीर को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशक और मनेश कुमार मीणा को खान निर्देशक, सौरभ सुमन यादव को निदेशक कृषि बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है.

नई सरकार में ट्रांसफर का दौर जारी

2013 बैच के आईएएस उपेंद्र प्रसाद जो सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव थे, उनका तबादला करते हुए उन्हें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. साथ ही साथ कई अनुमंडल अधिकारी का भी तबादला हुआ है. बिहार में नई सरकार के गठन के बाद तेजी से प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

Read Also: Samrat Chaudhary: लालू यादव की अवैध संपत्ति को जब्त करना चाहते हैं सम्राट चौधरी, कहा- स्कूल खुलेगा तो लालू जी को भी अच्छा लगेगा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment