Lockdown In India: अमेरिका- ईरान युद्ध की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया पर संकट (Lockdown In India) मंडरा रहा है. लोगों की चिंता तब और बढ़ गई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संकट पर बयान दिया और देशवासियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने और एकजुट रहने को कहा.
इतना ही नहीं कैसे कोरोनावायरस के समय में ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हो गई थी और इसकी तुलना उन्होंने अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से हो रही मौजूदा बाधाओं से की और कहा हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं और हमें फिर तैयार रहने की जरूरत है. इसके बाद से सोशल मीडिया के साथ-साथ हर जगह लॉकडाउन (Lockdown In India) की चर्चा शुरू हो चुकी है.
Lockdown In India: भारत में लगेगा फिर लॉकडाउन?
आज से 6 साल पहले 2020 में कोरोना महामारी की वजह से देश भर में लॉकडाउन लगा था जिससे उभरने में लोगों को काफी लंबा समय लगा. एक बार फिर जब ईरान- अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है तो लॉकडाउन की चर्चा तेजी से हो रही है. दरअसल संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन शब्द ट्रेंड कर रहा है.
हांलाकि फिलहाल सरकार ने लॉकडाउन जैसे कोई संकेत नहीं दिए हैं, ना ही उस तरह की स्थिति नजर आ रही है. कोरोना महामारी के समय बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए उस वक्त लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन ईरान- अमेरिका युद्ध के समय ऐसी हालात नहीं है कि लॉकडाउन की स्थिति आए.
जल्द खत्म होगा युद्ध
इस वक्त भारत में तेल और एलपीजी संकट गहराता जा रहा है जिससे आम जनता परेशान है. अच्छी बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं और हमले कुछ समय के लिए रोके हुए हैं, लेकिन किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कहीं भी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं हो रही है.
Read Also: LPG Cylinder Booking: अब 35 दिन के पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर, गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव









